टीम ने कार से 7200 नशीले कैप्सूल और अलग-अलग किस्म की कफ सिरप की करीब 100 शीशियां और बोतलें बरामद हुुईं। प्रदीप कुमार (32) पुत्र बरखाराम निवासी चौली, तहसील बिलासपुर (हरियाणा) ने मौके से फरार होने का प्रयास किया।
यह तस्कर इस रास्ते के चप्पे चप्पे से वाकिफ था। रात को हुई हलचल भांपते वह कार को खड़ा कर खाई की तरफ भागा, लेकिन मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश ने उसका पीछा कर घने अंधेरे में खड्ड में छलांग लगा दी। पुलिस जवान के पास के छोटी टार्च ही थी।
इस दौरान कर्मी बुरी तरह लहूलुहान हो गया। कई जगह चोटें आईं तो एक बाजू भी फ्रेक्चर हो गई। शुरुआती पुलिस जांच में पता चला है कि नशे की यह बड़ी खेप नाहन और आसपास क्षेत्रों के युवाओं तक पहुंचाई जानी थी।
नशे की खेप को बेचने वाले बिचौलियों की सहायता ली जानी थी। उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि आरोपी अंतरराज्यीय नशा तस्कर है। नाहन शहर में भी नशीली दवाइयों की आपूर्ति करता है।
आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। राजपूत महासभा पांवटा उपाध्यक्ष एवं पार्षद धनवीर कपूर, मजदूर नेता प्रदीप चौहान व युकां पांवटा इकाई उपाध्यक्ष वरुण शर्मा ने नशे के सौदागरों पर पुलिस शिकंजा कसे जाने की सराहना की है। उन्होंने बहादुरी दिखाने वाले मुख्य आरक्षी को प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग से सम्मान देने की सिफारिश की है।