फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में फिर मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में मारी गोली, दूसरा साथी फरार

Thu, 04 Jul 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर के गंगोह में तीतरो चौराहे पर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे 25 हजार रुपये के इनामी कैराना के मोहम्मदपुर राई निवासी सलीम उर्फ बाबा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से बाबा घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


बुधवार शाम लगभग सवा सात बजे गंगोह थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक राधेश्याम अपनी टीम के साथ तीतरो चौराहे पर स्लाटर हाउस के निकट चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान गंगोह की ओर से बाइक पर दो युवक आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग कर तीतरो की ओर भाग निकले। 

वहीं मामले की सूचना वायरलेस पर प्रसारित की गई। जिस पर सर्विलांस टीम प्रभारी मुबारिक हसन एवं तीतरो थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ गंगोह रोड पर ग्राम रादौर के निकट म्हाड़ी पर चेकिंग शुरू कर दी। दोनों आरोपी पुलिस को चेकिंग करता देख ग्राम रादौर के जंगल में कच्चे रास्ते पर फरार होने लगे। जहां पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। पुलिस से घिरा देख दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


तीतरो थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शामली जिले के कैराना के ग्राम मोहम्मदपुर राई निवासी 25 हजार रुपये का इनामी सलीम उर्फ बाबा है। आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती समेत एक दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी नागल, रामपुर मनिहारान, फतेहपुर थाना से वांछित चल रहा था। पुलिस आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें