फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों ने जिम संचालक और उसके रिश्तेदार पर किया जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 04 Sep 2019 12:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत शहर में जिम संचालक और उसके रिश्तेदार पर फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में जिम संचालक और रिश्तेदार दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने घायलों से मामले की जानकारी ली। पुरानी रंजिश में हमले की आशंका है।

विज्ञापन


शहर के बर्फखाने के निकट पंडित घनश्याम दास मार्ग पर राजा हेल्थ क्लब है। जिम संचालक अखलाक और उसका रिश्तेदार गाजियाबाद के लोनी निवासी नफीस मंगलवार रात करीब दस बजे खाना खाने के लिए जा रहे थे। केनरा बैंक के निकट दोनों को आठ-दस हमलावरों ने घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए। शोर शराबे की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिम संचालक अखलाक को जांघ और नफीस को पीठ के हिस्से में गोली लगी है। 

यह भी पढ़ें: रंगदारी न देने पर सराफ पर जानलेवा हमला, पिस्टल छीनी, आरोपी धमकी देकर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसपी प्रताप गोपेंद्र का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। पारिवारिक विवाद में हमले की आशंका है। अखलाक पर पहले मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें वह जेल जा चुका। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें