फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ मारपीट, पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

Fri, 12 Apr 2019 09:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ में दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर आरोपियों ने सरेआम पेट्रोल डालकर आग लगा दी और भाग गए। लोगों ने रेत-मिट्टी डालकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक पीड़ित काफी झुलस चुका था। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दुष्कर्म के आरोपी और उसके भाई व एक रिश्तेदार के खिलाफ भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


परीक्षितगढ़ के एक गांव निवासी परिवार भावनपुर में रह रहा था। अप्रैल 2018 में परिवार की 16 वर्षीय किशोरी के साथ जागृति विहार निवासी युवक ने जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। तब किशोरी पॉलीटेक्निक कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस समय आरोपी जमानत पर बाहर है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक और उसके परिजन लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।

शुक्रवार को छात्रा का पिता बाइक से अपने गांव से जा रहा था। दतावली मार्ग पर आरोपी आकाश और दो अन्य लोगों ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया और बाइक गिराकर बुरी तरह पीटा। इसके बाद आरोपियों ने सरेआम सबके सामने पिता पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगाकर भाग गए। पीड़ित और आसपास के लोगों ने किसी तरह मिट्टी और रेत डालकर आग बुझाई। तब तक पीड़ित का कंधा और हाथ बुरी तरह झुलस चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। भावनपुर एसओ विनय कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने दुष्कर्म के आरोपी आकाश, उसके भाई रोहित और बहनोई के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


गवाही से पहले किया हमला
अस्पताल में पीड़ित ने बताया कि बेटी से दुष्कर्म के मामले में वह गवाह है। 24 अप्रैल को गवाही होनी है। इसी कारण आरोपी आकाश, उसके छोटे भाई रोहित और बहनोई जगमोहन ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया। एसओ भावनपुर विनय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें