शकील, भूरा और नितिन थे
कलेक्शन एजेंट से लूट करने में तीन बदमाश थे। जिनकी पहचान शकील, भूरा और नितिन के रूप में हुई। फुटेज में शकील और भूरा का चेहरा साफ नजर आया था। आरोपी शंभू एक दुकान पर काम करता था। जिसने एजेंट के बारे में जानकारी दी थी। आरोपी उमंग भराला ने वारदात की सटीक रैकी की। उमंग ने फोन कर अजित मलिक के पल्लवपुरम से चलने की जानकारी शकील को दी। जिसके बाद शकील ने सारी प्लानिंग बनाई। शकील एक शातिर अपराधी है। दौराला थाने का हिस्ट्रीशीटर है, कई बार जेल जा चुका है। उस पर लूट के दस मुकदमे दर्ज हैं। वारदात करने के बाद शकील शहर से फरार हो गया।
तीन धरे, दो की तलाश
लूट में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लुटा हुआ कैश बरामद हो गया। फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
- अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/