फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर बड़ा धोखा: प्राइमरी स्कूल की टीचर से तीन साल तक दुष्कर्म, ऐसे बढ़ी थी दोनों के बीच नजदीकियां

Tue, 02 Nov 2021 01:21 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में एक युवक ने प्राइमरी स्कूल की टीचर को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। पीड़ित शिक्षिका ने इस मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाने पर सोमवार देर रात एक शिक्षिका ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। युवक शादी का झांसा देकर तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। आरोप है कि कई बार शिक्षिका को मारने का भी प्रयास किया। पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और एससी-एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


महानगर के जागृति विहार निवासी एक शिक्षिका पल्लवपुरम फेज-टू में रहती है। वह वर्तमान में मुजफ्फरनगर के शाहपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक प्राइमरी स्कूल में टीचर है। शिक्षिका के पति की वर्ष 2013 में मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद जागृति विहार स्थित उनके आवास पर अमरोहा निवासी गौरव चौधरी किराए के मकान पर रहता था। वहां पर दोनों में बातचीत हो गई और गौरव पल्लवपुरम स्थित शिक्षिका के मकान पर रहने लगा। तीन साल से वह शादी का झांसा दे रहा था। शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे कई बार जान से मारने का भी प्रयास किया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़ित शिक्षिका की तहरीर पर पल्लवपुरम पुलिस ने सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: सोतीगंज में पुलिस का छापा, वॉशिंग मशीन के अंदर मिले बाइक के इंजन, टंकी और पुर्जे
विज्ञापन


थाना प्रभारी अवनीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आरोपी गौरव चौधरी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, जानलेवा हमला और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

कंकरखेड़ा से संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा लापता
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा सुबह के समय कॉलेज के लिए गई थी। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित एक गांव निवासी छात्रा सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा सुबह के समय कॉलेज के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक छात्रा वापस नहीं आई और फोन भी बंद मिला। रात तक छात्रा का सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पड़ोसी युवक के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। कंकरखेड़ा कार्यवाहक थानाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। छात्रा की तलाश की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें