फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: शादी से एक दिन पहले सगी बहन को उतारा मौत के घाट, ये रही बड़ी वजह

Sat, 23 Jan 2021 11:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां एक युवक ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती की रविवार 24 जनवरी को शादी होनी थी। घटना के बाद आधे घंटे तक घर में ही युवती का शव पड़ा रहा और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के हत्यारोपी भाई को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट प्रशांत कपिल के अनुसार, इस्लामनगर टाल वाली गली निवासी फिरदौस (18 वर्ष) की 24 जनवरी को लिसाड़ीगेट क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवक के साथ शादी होनी थी। युवती का एक अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहां प्रेमी ने युवती के फोटो, फिरदौस की होने वाली ससुराल में भेज दिए। प्रेमी ने आपत्तिजनक फोटो भेजकर युवती की शादी तुड़वाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई के लिए एमडीए ने बनाया था ये खास प्लान, फिर बद्दो की आलीशान कोठी जमींदोज, तस्वीरें
विज्ञापन


शादी से एक दिन पहले शनिवार सुबह युवती के भाई ने बहन के आपत्तिजनक फोटो देखे तो गुस्से में दोस्त के यहां से तमंचा लाकर उसकी हत्या कर डाली। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुलासा: पत्नी ने रची साजिश, फिर बेटे ने पकड़े हाथ, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, खौफनाक है पूरी कहानी

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें