फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में सनसनीखेज वारदात: एक किशोर को गोली मारकर हत्या, बड़े भाई पर शक, जांच में जुटे अफसर

Sat, 27 Nov 2021 09:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ जिले में शनिवार शाम को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। एक किशोर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के लिसाड़ीगेट में शनिवार को एक खौफनाक वारदात हो गई। यहां रिहान गार्डन के पास एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


ये है मामला
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में शनिवार शाम को किशोर उवेश की गोली मारकर हत्या कर दी। किशोर अपने बड़े भाई सुहेल के साथ घर से 100 मीटर दूर दीवार पर बैठा हुआ था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने उवेश को गोली मारकर हत्या की। वहीं, पुलिस का शक बड़े भाई सुहेल पर गहराया है। लिसाड़ीगेट के रिहान गार्डन निवासी उमरदराज का बेटा सुहेल (21) अपने छोटे भाई उवेश (14) के साथ घर से निकला था। बताया गया कि दोनों घर से 100 मीटर दूर खाली प्लाट की दीवार पर बैठकर मूंगफली खा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान दो बदमाश आए और उवेश की कनपटी पर सटाकर तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही वहां पर खलबली मच गई। सुहेल व स्थानीय लोगों ने उवेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल में रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उवेश को मृतक घोषित कर दिया। वहीं 14 साल के किशोर की हत्या की जानकारी लगते ही लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर और सीओ कोतवाली मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से बात की और फिर सुहेल से भी घटना की जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें: हथियारों के सप्लायर: सिपाही से निकला ये बड़ा कनेक्शन, सामने आई खौफनाक सच्चाई, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही मैं खुद मौके पर पहुंचा। मूंगफली वाले ने पुलिस को बताया कि दोनों भाई दीवार पर बैठे हुए थे। तमंचा भी उनके पास बताया गया है। बड़े भाई पर शक जताया जा रहा है। पुलिस अभी गंभीरता से जांच कर रही है। - अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली

यह भी पढ़ें: 
भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें