फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये थी युवती को फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती कराने की योजना, अब सामने आया बड़ा राज

Thu, 20 Jun 2019 01:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
युवती को ले जाती महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पकड़ी गई प्रशिक्षु महिला को फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती कराने की योजना किसी और ने नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी ने बनाई थी। युवती उसके संपर्क में नहटौर थाने में आई थी। युवती के परिजनों को भी इसकी भनक पकड़े जाने पर लगी।

विज्ञापन


गांव जलालपुर आसरा की प्रीति नाम की युवती मेरठ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर प्रशिक्षण लेने के दौरान पकड़ी गई। फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करके वह प्रशिक्षण में शामिल तो हो गई, लेकिन गिनती के दौरान पकड़ में आने पर उसका राज खुल गया। 

ग्रामीणों व युवती के परिवार वालों ने बताया कि फर्जी तरीके से प्रशिक्षण लेने का पता उसके पकड़े जाने पर लगा हैं। युवती से मिलने के दौरान उसने बताया कि फिजिकल व लिखित परीक्षा देने के बाद वह कॉल लेटर व अन्य जानकारी के लिए नहटौर थाने आती थी। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी से उसकी मुलाकात हुई। उसने ही झांसे में लेकर फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती कराने का भरोसा दिया। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उसने ही बिजनौर में मेडिकल कराने के बाद अगली योजना तैयार की। 
विज्ञापन


इसके बाद लखीमपुर खीरी भेज दिया गया। लेकिन वहां दस्तावेज का मिलान नहीं मिलने पर मेरठ भेज दिया गया, जहां वह पकड़ी गई। ग्रामीणों का कहना है कि युवती को पुलिसकर्मी ने फंसाया है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें