मृतक सतीश का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव सराय खादर में खेत में कार्य कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सराय खादर निवासी 32 वर्षीय सतीश चौहान पुत्र अशोक चौहान कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार सुबह सतीश कृषि कार्य करने के लिए खेत पर गया लेकिन, दोपहर बाद तक भी वापस नहीं लौटा।