फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में मुठभेड़, जांबाज अफसरों ने एक बदमाश को मारी गोली, दूसरा चकमा देकर फरार

Wed, 04 Mar 2020 07:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

यूपी के बागपत जनपद में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के बड़ौत में बुधवार को पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस बुधवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को आता देख पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। वहीं पुलिस को पीछा करते देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति से आठ करोड़ लूटने वाले बदमाश का खौफनाक अंत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी भागने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन


एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि घायल की शिनाख्त नोएडा निवासी पवन बावरिया के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और चोरी के 23 मुकदमें दर्ज हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें