फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को बच्ची सहित मारपीट कर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौराला। लोहिया गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके में जाकर इसकी जानकारी दी। वहीं, कोर्ट के आदेश पर दौराला पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विवाहिता सुनीता ने बताया कि उसकी शादी अच्छरोड़ा थाना परतापुर निवासी सतीश के साथ 2017 में हुई थी। बताया कि वह शादी के बाद से ससुराल वालों के साथ दौराला क्षेत्र के लोईया गांव में रह रही थी। आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज में 51 हजार रुपये ेकी मांग करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। उसे जनवरी में ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर बच्ची के साथ घर से निकाल दिया था। वह तब से मायके में रह रही है। वहीं, ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास कर रही है। महिला ने शनिवार को कोर्ट के आदेश पर पति सतीश समेत राजू, राजेंद्र, प्रभु के खिलाफ दौराला थाने में दहेज की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें