फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में चोरी होने को लेकर दो समुदाय आमने सामने, साम्प्रदायिक तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। लाला मोहम्मदपुर गांव स्थित एक धर्म स्थल में चोरी होने के बाद गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इससे गांव में सांप्रदायिक तनाव हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो युवकों पर चोरी का आरोप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया। इस पर भाजपाई थाने पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इससे नाराज लोगों ने सीओ ऑफिस में हंगामा किया।
विज्ञापन

लाला मोहम्मपुर गांव के एक समुदाय के लोगों का आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने धर्मस्थल से करीब एक लाख बीस हजार रुपये, इनवर्टर बैट्री, जेनरेटर आदि सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। सूचना पर सीओ दौराला भारी पुलिस के बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। पुलिस ने शनिवार सुबह एक आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया। इस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ठा. ओपी सिंह सहित दर्जनों भाजपाई थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच कर युवक को छोड़ने की मांग की। भाजपाइयों ने बताया कि युवक का दूसरे पक्ष का काफी समय से विवाद चल रहा है। युवक के परिजनों ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट में केस दर्ज कराया था। इसलिए उसे फर्जी केस में फंसाकर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इस पर दूसरे पक्ष के लोग सीओ ऑफिस पहुंचे और युवक को छोड़ने के विरोध में हंगामा करने लगे। इस पर सीओ ने कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हिदायत दी कि अगर किसी ने गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की तो सख्ती से निपटा जाएगा। सीओ का कहना है कि चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ा गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें