फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मानव तस्करी, बच्ची को अपहरण कर बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर से पांच साल की बच्ची का अपहरण कर उसे बेच दिया गया। इसकी पुष्टि होने पर सोमवार को एंटी ह्यमून ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने सोमवार को एक दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के घर से बच्ची की कपड़े बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि बच्ची को एक महिला को बेच दिया था। हालांकि उक्त महिला को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नई बस्ती टीपी नगर निवासी अनिल कुमार की पांच साल की बेटी विनीता का नौ अगस्त 2017 को थाना टीपी नगर में अपहरण की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने बच्ची को काफी तलाश किया। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिवार ने मोहल्ले की एक महिला राजेश पर अपहरण का आरोप लगाया था। जिसको टीपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बच्ची की बरामदगी न होने के चलते मामले की जांच थाना एएचटीयू को सौंप दी गई थी। जांच पड़ताल करने पर एएचटीयू की टीम ने नई बस्ती से योगेंद्र कुमार भगत को गिरफ्तार कर लिया। योगेंद्र के घर की तलाशी ली गई तो वहां पर अपहृत विनीता के कपड़े मिले। जिनकी पहचान विनीता के परिजनों ने की। उसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने बच्ची राजेश को बेची थी। बाद में पुलिस ने योगेंद्र की पत्नी निशा को भी भोला रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

राजेश को रिमांड पर लेंगे
एएचटीयू की प्रभारी आसमा खां के मुताबिक आरोपी राजेश को रिमांड पर लिया जाएगा। राजेश ही बता पाएगी। बच्ची को उसने किसको बेचा है। बच्ची का अपहरण राजेश, योगेंद्र व उसकी पत्नी ने किया, इसके पुख्ता सुबूत पुलिस को मिल गए है। जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
पहले भी सामने आए केस
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानव तस्करी का धंधा लंबे समय से चल रहा है। पूर्वांचल, राजस्थान से लेकर नेपाल की लड़कियों को अपहरण कर बेचने का खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें