फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में जेल गया सुशील मूंछ का बेटा टोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के सोहरका गांव में चश्मदीद गवाह मां-बेटे की हत्या में शुक्रवार को सुशील मूंछ के बेटे टोनी को सीजेएम कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में मेरठ जेल भेज दिया। इस दोहरे हत्याकांड में सुशील मूंछ और टोनी साजिश रचने के आरोपी हैं। टोनी ने पिछले दिनों पौड़ी कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसे उत्तराखंड पुलिस ने बी वारंट पर स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन

24 जनवरी 2018 को सोहरका गांव में भोलू उर्फ बलविंद्र और उसकी मां निछत्तर कौर पत्नी नरेंद्र की दिनदहाड़े हत्या हुई थी। दोनों नरेंद्र हत्याकांड के चश्मदीद गवाह थे। इस मुकदमे में मुजफ्फरनगर निवासी सुशील मूंछ व उसके बेटे टोनी उर्फ मंजीत समेत छह लोगों को साजिश रचने का मुल्जिम बनाया गया था। जबकि मुख्य हत्यारोपी मांगे उर्फ विनय और विकास जाट थे।
पुलिस ने घेराबंदी की थी तो टोनी उत्तराखंड की पौड़ी कोर्ट में सरेंडर हो गया था। इस केस के विवेचक के प्रार्थनापत्र पर अभियुक्त टोनी को सीजेएम कोर्ट मेरठ में तलब किया गया था। जिस पर शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने टोनी को बी वारंट पर लाकर स्पेशल सीजेएम कोर्ट मेरठ में पेश किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर और इस केस के विवेचक राशिद अली ने टोनी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और अन्य सुबूत कोर्ट के सामने प्रस्तुत किए। आरोपी टोनी के अधिवक्ता ने टोनी को बेगुनाह बताते कहा कि पुलिस ने टोनी और सुशील मूंछ को साजिश रचने का बेवजह मुल्जिम बनाया है। उसके खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत पुलिस के पास नहीं हैं। मुख्य आरोपी मांगे उर्फ विनय है और उसी के बयान के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्र का नाम खोला है। स्पेशल सीजेएम त्रिभुवन नाथ ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद टोनी का दोहरे हत्याकांड में न्यायिक रिमांड बनाने के आदेश दिए।
मेरठ जेल भेजा टोनी
आरोपी टोनी उर्फ मंजीत धारा 120बी आईपीसी (साजिशकर्ता) का आरोप बना है। पुलिस की रिमांड अर्जी स्पेशल सीजेएम ने खारिज कर दी। अभियोजन अधिकारी शालू वर्मा ने विरोध करते हुए कहा कि टोनी उर्फ मंजीत पर साजिश रचने का आरोप बनता है। उसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में लिया जाए। साथ ही आरोपी को मेरठ जिला जेल में ही रखने का प्रार्थना पत्र दिया। स्पेशल सीजेएम त्रिभुवन नाथ ने सुनवाई के बाद टोनी उर्फ मनजीत को न्यायिक हिरासत में लेकर मेरठ जिला जेल में ही रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन

खास बातें:
- परतापुर के सोहरका में मां-बेटे की हत्या का मामला
- सुशील मूंछ और उसका बेटा है साजिश रचने का आरोपी
- उत्तराखंड पुलिस ने बी वारंट पर किया कोर्ट में पेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें