फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर के क्लर्क की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोर मालिक पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची
विज्ञापन

कंकरखेड़ा।
करनाल हाइवे स्थित कोल्ड स्टोर में नौकरी करने वाले एक क्लर्क की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने कोल्ड स्टोर में उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव जेवरी निवासी मांगेराम (45) पुत्र लाल सिंह करनाल हाइवे स्थित मनोहर लाल कोल्ड स्टोर में क्लर्क के पद पर पिछले 25 सालों से नौकरी करता था। बृहस्पतिवार दोपहर को वह ड्यूटी गया था। वहां पर काम करते हुए अचानक उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कोल्ड स्टोर के मालिकों ने न तो पुलिस को इसकी सूचना दी और न ही परिजनों को। सीधे शव को एंबुलेंस से उसके घर ले गए। इसके बाद परिजन शव लेकर कोल्ड स्टोर पहुंच गए और जहर देकर मारने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि कोल्ड स्टोर के संचालकों के अनुसार क्लर्क की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो जाएगा कि क्लर्क की मौत कैसे हुई है। अभी कोल्ड स्टोर के मालिक मनोहर लाल गर्ग व परिजनों में वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें