फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक से गायब दो साल की बच्ची का साधू व साध्वी ने किया था अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रोहतक से गायब दो साल की बच्ची का साधू और साध्वी ने किया था अपहरण
- पुलिस ने बच्ची को बरामद करते हुये आरोपी साधू व साध्वी को किया गिरफ्तार
- दोनों को कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सिटी थाना पुलिस ने डेढ़ साल पूर्व पुराना बस अड्डे के सामने से गायब हुई दो साल की बच्ची को कुरुक्षेत्र के साधू और साध्वी के पास से बरामद कर लिया। दोनों ने बच्ची का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने साधू और साध्वी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। बच्ची को पाने के बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के गुना गांव निवासी शकना ने 13 अक्तूबर 2016 को पुलिस को शिकायत दी थी कि करीब चार माह से रोहतक रेलवे स्टेशन के नजदीक वह परिवार समेत मंदिर में रहती है और खिलौने बेचकर परिवार का पालन पोषण करती है। 12 अक्तूबर को खिलौने बेचकर लौटते समय उसकी दो वर्षीय बच्ची वरसाना पुराना बस अड्डे के पास स्थित कम्यूनिटी सेंटर के बाहर से लापता हो गई थी। अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज कराया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि गुमशुदा बच्ची वरसाना की तलाश के लिए प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दो दिन पूर्व ही पुलिस को सूचना मिली कि ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र में रहने वाले साधु ओर साध्वी के पास एक साढ़े तीन साल की लड़की है, जिसकी हुलिया वरसाना से मिलता है। टीम गठित कर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र से दिल्ली निवासी साधु विजयनाथ व पंजाब निवासी साध्वी रानी उर्फ इराज नाथ को शामिल जांच किया। दोनों के पास से करीब तीन साल की लड़की मिली। साधु व साध्वी से गहनता से पूछताछ की गई। लड़की को रोहतक में बाल संरक्षण अधिकारी के सम्मुख पेश किया गया। जांच के दौरान बरामद लड़की की पहचान वरसाना के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले लड़की को पुराना बस अड्डा रोहतक के सामने से उठाया था। आरोपियो को गिरफ्तार करके आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें