मेरठ। छेड़खानी से आहत पल्लवपुरम थाना क्षेत्र निवासी किशोरी द्वारा एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह के प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। लेकिन वे हाथ नहीं आए । उधर, पीड़ित परिजन अभी भी पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। एसएसपी ने इस संबंध में केस के दो विवेचकों को सस्पेंड कर दिया था।
पीड़ित किशोरी ने तीन जून को छह लोगों पर छेड़खानी, धमकाने और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की थी। पीड़ित का आरोप था कि गिरफ्तारी न होने के कारण आरोपी पक्ष उन्हें लगातार जलील कर रहा था। एक जनवरी को भी आरोपियों ने घर में घुसकर किशोरी के अपहरण का प्रयास किया था। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों की हर हाल में गिरफ्तारी होगी।