फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी को फोन करने वाला धरा, दोस्तों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के उद्यमी ब्रजभूषण मित्तल के बेटे अंकित मित्तल से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कॉल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी के दोस्तों की तलाश में पुलिस टीम अभी उधम सिंह नगर में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

एसओ परतापुर के अनुसार कॉल उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) से की गई थी। पुलिस ने वहां पहुंचकर जिस आरोपी को पकड़ा, उसका नाम प्रकाश है। जो उधम सिंह नगर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। वर्तमान में एक फैक्ट्री में दैनिक मजदूरी पर काम करता है। नरेश नाम का ही एक व्यक्ति उसका ठेकेदार है। ये दो भाई हैं। एक भाई की गांव में ही परचून की दुकान है। उसका एक बहनोई दिल्ली में रहता है ।
दावा गले नहीं उतरा
पुलिस के अनुसार प्रकाश ने रंगदारी मांगने की बात से इंकार कर दावा किया कि केवल रांग नंबर लगा था और आपस में गालीगलौज हुई थी। लेकिन उसका दावा पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस का कहना है कि उद्यमी ने बताया था कि जिस वक्त उसे कॉल किया गया था तो पीछे से दो तीन युवकों के बोलने की आवाज भी आ रही थी। इसलिए पुलिस का मानना है कि प्रकाश के दोस्त भी इसमें शामिल हो सकते हैं। पुलिस प्रकाश के दोस्तों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

फिर दूसरा नंबर क्यों लगाया
पुलिस के अनुसार प्रकाश ने उद्यमी के पुत्र के दूसरे मोबाइल नंबर पर भी कॉल की थी। ये संयोग नहीं हो सकता कि उद्यमी के ही दोनों नंबरों पर रांग नंबर लग जाए। अंदेशा है कि मामले में कुछ ओर लोग भी शामिल हो सकते हैं। हो सकता है कि प्रकाश का कोई दोस्त परतापुर क्षेत्र में काम करता हो और उसी दौरान वो उद्यमी को जानता हो। पुलिस प्रकाश के संपर्कों का पता लगाकर मामले की तह तक पहुंचने के प्रयास में है। प्रकाश के मोबाइल फोन की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन

- परतापुर के उद्यमी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला, उधम सिंह नगर में डटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें