फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 से ज्यादा मोबाइल फोन उड़ा चुके बदमाश धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली, देहरादून और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मोबाइल फोन चोरी करने और लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। करीब छह माह में 300 से ज्यादा मोबाइल फोन उड़ा चुके हैं। गिरफ्तार छह बदमाश ब्रह्मपुरी मेरठ निवासी हैं, जिनसे 34 मोबाइल फोन, दो तमंचे, चार हजार रुपये बरामद हुए हैं, इनमें 19 मोबाइल फोन काफी महंगे हैं। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और इंस्पेक्टर सतीश राय की टीम ने इन बदमाशों को दिल्ली रोड स्थित विंटेज गार्डन के पास से दबोचा।
विज्ञापन

यहां-वहां ऐसे करते थे वारदात
एसपी सिटी के अनुसार ये बदमाश एनसीआर और देहरादून में बड़े धार्मिक कार्यक्रमों, शादी समारोह, जुलूस और भीड़वाले वाले स्थानों पर मोबाइल फोन चोरी करते थे। इसके अलावा गैंग के सदस्य मेरठ में दिल्ली रोड, परतापुर, कंकरखेड़ा, ब्रह्मपुरी, गढ़ रोड, गंगानगर, शास्त्रीनगर जबकि गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर में शाम होते ही आने-जाने वाली महिलाओं, युवतियों और राहगीरों से मोबाइल फोन झपटकर भाग जाते थे।
गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ में बेचते थे मोबाइल
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नीरज और रोहित की शारदा रोड पर श्री साईं टेलीकॉम नाम से शॉप है, जो चोरी के मोबाइल पांच सौ से एक हजार में खरीदकर तीन से चार माह बाद बेच देते थे। ये आरोपी गाजियाबाद और नोएडा के टेलीकॉम सेंटरों पर भी चोरी और लूट के मोबाइल फोन बेचते हैं, जहां महंगे मोबाइल फोनों के आईएमईआई नंबर बदलकर बेच दिए जाते हैं। पुलिस की एक टीम इन दुकानदारों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रेमिका के शौक पूरे करता था सरगना
एसपी सिटी के अनुसार इस गैंग का सरगना सचिन उर्फ घोड़ी है, जिसके खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं। एक बार मोबाइल फोन लूटने के बाद वह भीड़ के हाथ नहीं आता था। लूट के बाद मोबाइल फोन बेचकर सचिन अपनी प्रेमिका के शौक पूरा करता था। इस दौरान सभी आरोपी होटल में शराब पार्टी भी करते थे।
गिरफ्तार आरोपी
सचिन उर्फ घोड़ी पुत्र ब्रह्म सिंह, अमन पुत्र जयप्रकाश निवासी गौतमनगर, ब्रह्मपुरी, मोनू पुत्र नानक निवासी गणेशपुरी, ब्रह्मपुरी, राजू उर्फ कुरकने पुत्र डालचंद, नीरज पुत्र किरण सिंह निवासी भगवतपुरा, ब्रह्मपुरी, रोहित पुत्र प्रवीण जैन माधवपुरम, ब्रह्मपुरी। (दिनेश, संजय और प्रमोद निवासी ब्रह्मपुरी फरार हैं)
विज्ञापन

खास बात
- दिल्ली, देहरादून और वेस्ट यूपी के जिलों में लूटते थे मोबाइल फोन
- धार्मिक कार्यक्रमों, जुलूस आदि में करते थे चोरी, छह गिरफ्तार, 34 फोन बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें