फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधवपुरम में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। माधवपुरम इलाके में सोमवार शाम सनसनीखेज वारदात हो गई। रिटायर सूबेदार के बेटे ने पांच साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म कर दिया। लगभग तीन घंटे तक बच्ची दर्द से चिल्लाती रही। जानकारी पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी के घर हमला बोल दिया। आरोपी और उसकी मां को जमकर पीटते हुए उसके घर में तोड़फोड़ कर आगजनी का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी लोगों ने पीट दिया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के माधवपुरम इलाके में पांच साल की बच्ची सोमवार शाम करीब 4:30 बजे घर के बाहर खेल रही थी। आरोप कि इस दौरान इलाके का ही रहने वाला प्रशांत चौधरी उर्फ अनु पुत्र स्व. सुरेश सिरोही (रिटायर सूबेदार) बच्ची को उठाकर अपने घर ले गया। जहां पर आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। आधे घंटे बाद आरोपी बच्ची को उसके घर पर छोड़ गया। बच्ची को खून से लथपथ देखकर उसकी मां के होश उड़ गए।
महिला ने अपने पति को इसके बारे में बताया। आरोपी के रसूखदार होने और उसके घर पर पुलिस आती-जाती है, यह सोचकर दंपति कुछ नहीं बोला। बच्ची की हालत बिगड़ती देखकर महिला ने अपनी ननद को इसके बारे में बताया। जिसके बाद मामला उजागर हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ लगने लगी। भीड़ ने आरोपी के घर हमला बोलकर आरोपी और उसकी मां को जमकर पीटा। उनके घर के बाहर खड़ी एक दरोगा की गाड़ी तोड़ दी। ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस पहुंची और आरोपी व उसकी मां को भीड़ से छुड़ाकर थाने लाई। देर रात तक थाने में भी हंगामा हुआ। पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- माधवपुरम में हुई वारदात, आरोपी और मां की जमकर धुनाई
- ब्रह्मपुरी थाने में देर रात तक चला हंगामा, लाठीचार्ज हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें