फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाला शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर कैश निकालने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने गश्त के दौरान एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनपढ़, बुजुर्ग लोगों की मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल देता था। उसके कब्जे से चोरी की बाइक, चाकू और विभिन्न बैंकों के 28 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत यूपी में कई एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपये निकाल चुका है।
विज्ञापन

एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस रेलवे रोड पर गश्त कर रही थी। रेलवे रोड स्थित एसबीआई बैंक की एटीएम के पास पहुंची तो एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक बाइक स्टार्ट कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश पुत्र श्रीपाल निवासी बैलंबा गांव महम जिला रोहतक हरियाणा बताया। राकेश ने बताया कि वह अनपढ़ है और ट्रेन, बसों और अन्य भीड़ वाले स्थानों पर लोगों के पर्स चोरी करता था। पर्स में एटीएम कार्ड निकलते थे, जिन्हें वह एटीएम मशीन पर लोगों की मदद के बहाने बदलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें