बड़ौत (बागपत)।
अमीनगर सराय रोड पर स्थित सब्जी मंडी में एक सब्जी विक्रेता को आठ-दस लोगों ने घेरकर अधमरा कर दिया और उसके 4500 रुपये भी छीनकर ले गए। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया । वहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सनोज पुत्र धर्मवीर आजाद नगर में रहता है और वहां सब्जी की दुकान करता है। शनिवार की सुबह वह सराय रोड पर स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने गया । तभी आठ-दस लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों से हमलाकर अधमरा कर दिया और उसके 4500 रुपये भी छीन लिए। सूचना पर परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है और एक को हिरासत में ले लिया है।