फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने में वृद्घा को मिली दुत्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

वृद्धा के बेटे का ससुराल वालों से चल रहा है विवाद
पीड़िता ने महिला थाना पुलिस पर लगाया थाने में धमकाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पुलिस अधिकारी लगातार दावे करते हैं कि थानों में पुलिस अपने व्यवहार में सुधार करे। लेकिन थानों में यदि वृद्ध महिलाओं को ही फटकार मिले तो समझा जा सकता है कि थाना पुलिस का व्यवहार सुधरने वाला नहीं है। बेटे के मामले में शनिवार को वृद्धा महिला थाने पहुुंची। लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और फटकार कर भगा दिया। पीड़िता थाने के बाहर कई घंटे तक बिलखती रही।
विज्ञापन

बागपत के निरोजपुर निवासी गुलजार की शादी पांच साल पहले कंकरखेड़ा के मुरलीपुर निवासी महिला से हुई थी। आरोप है कि दो साल पहले युवक अपनी पत्नी को छोड़ने गया था। उसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने महिला को नहीं भेजा। आरोप है कि महिला का पिता कई बार धमकी दे चुका है। शनिवार को गुलजार की मां फइजन महिला थाने में पहुंची और इंस्पेक्टर महिला थाना से शिकायत करते हुए कहा कि वह थाने के चक्कर काटकर थक गई। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। वृद्धा ने कहा कि वह अपनी पुत्रवधू को लाना चाहती है। लेकिन पुलिस कोई मदद नहीं कर रही। आरोप है कि थाने में महिला पुलिसकर्मियों ने कोई सुनवाई नहीं की और फटकार कर बाहर निकाल दिया। पीड़िता दो घंटे तक थाने के बाहर बैठी रही। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि यदि थाने में पुलिस ने महिला से अभद्र्र व्यवहार किया है तो इस मामले में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें