फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरचंद हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कसाना गेस्ट हाउस के संचालक मेहरचंद कसाना की हत्या का राज 14 दिन बाद भी पुलिस नहीं खोल सकी। 11 जून को मेहरचंद कसाना की तेरहवीं पर एसपी सिटी ने घटना के खुलासे के लिए गुर्जर समाज के लोगों से 10 दिन का वक्त मांगा था, जिसमें छह दिन बीत चुके हैं।
विज्ञापन

दो जून को परतापुर थाने से कुछ कदम दूर कसाना गेस्ट हाउस के संचालक मेहरचंद कसाना की हत्या कर दी गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस केस से जुडे़ कई अहम सुराग हाथ लग चुके हैं। घटना में शामिल कुछ संदिग्ध आरोपियों का भी पता लग चुका है। लेकिन ये लोग हाथ नहीं आ रहे। पुलिस और क्राइम ब्रांच इनकी गिरफ्तारी को जाल बिछाए हुए हैं। पुलिस का प्रयास है कि केस के खुलासे से पूर्व पीड़ित परिवार को भी पूरी तरह संतुष्ट किया जाए ताकि बाद में किसी तरह का विवाद ना रहे। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच तेजी से वर्क कर रही हैं। कई सुराग मिले हैं। पीड़ित परिवार की संतुष्टि और गिरफ्तारी के साथ ही केस का खुलासा किया जाएगा। संभावना है कि जल्द सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें