कंकरखेड़ा। कैंट स्टेशन पर रेलवे के वैल्डिंग प्लांट के स्टोर इंचार्ज के ऑफिस में सोमवार रात किसी ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। स्टोर इंचार्ज का कहना है कि एक वरिष्ठ अभियंता ने साक्ष्य मिटाने के लिए ऑफिस में आग लगाई है। स्टोर इंचार्ज ने तहरीर दी है।
वरिष्ठ खंड अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि कैंट स्टेशन के पास रेलवे का वैल्डिंग प्लांट है। सोमवार रात किसी ने स्टोर इंचार्ज के ऑफिस में केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। विपिन कुमार ने बताया कि यहां एक वरिष्ठ अभियंता के खिलाफ साक्ष्य रखे हुए हैं। जिसके खिलाफ जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विपिन कुमार ने आरोपी अभियंता पर साक्ष्य मिटाने के लिए ऑफिस में आग लगाने का शक जताते हुए तहरीर दी है। विपिन कुमार का कहना है कि आग लगाने से ऑफिस में काफी सामान जल गया, लेकिन जिस अलमारी में आरोपी अभियंता के खिलाफ कागजी साक्ष्य रखे हुए थे, वह सुरक्षित है।