फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात का शव फर्श पर रखने पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात का शव फर्श पर रखने पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन


मेरठ। गढ़ रोड़ स्थित एक अस्पताल में मंगलवार को नवजात का शव मोर्चरी में फ र्श पर रखने पर हंगामा हो गया। घंटों तक परिजन पहले नवजात का शव तलाशते रहे। बाद में शव जमीन पर देखा तो परिजन भड़क गये। हंगामे की सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

दो दिन पहले एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों ने नवजात को दूसरे अस्पताल से लाकर इस अस्पताल में भर्ती कर दिया। बाद में इस नवजात की मौत हो गयी। वार्ड आया ने नवजात के शव को पुरानी मोर्चरी में जमीन पर रख दिया। मंगलवार को जैसे ही परिजन पहुंचे और नवजात का शव मांगा। काफी तलाश की, लेकिन नई मोर्चरी में शव नहीं मिला। बाद में पुरानी मोर्चरी में जमीन पर गद्दे के नीचे शव मिला। परिजन भड़क गये और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने वार्ड आया को भी नौकरी से निकालने की बात कही और परिजनों से माफी मांगी। एसओ मेडिकल बृजेश कुमार का कहना है कि हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें