फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पुत्रवधू की कनपटी पर पिस्टल लगाकर चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। साकेत पुलिस चौकी के सामने बुधवार दिनदहाडे़ बदमाशों ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पुत्रवधू से चेन लूट ली। एक बदमाश ने कनपटी पर पिस्टल तानकर धमकी दी कि चेन नहीं दी तो गोली मार देंगे। महिला बदमाशों से भिड़ी। मदद के लिए शोर मचाया। लेकिन चौकी पर ताला लगा था। बदमाश वारदात कर आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना अंतर्गत सूर्यानगर बी-34 निवासी आशीष गौड़ की पत्नी नैना गौड़ सुबह 8:20 बजे बेटे को साकेत स्थित पब्लिक स्कूल छोड़कर पैदल ही घर लौट रही थीं। साकेत पुलिस चौकी के सामने ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने नैना को रोककर चेन छीनने की कोशिश की। नैना के विरोध करने पर एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और धमकी देते हुए चेन लूटकर भाग निकले। साकेत जैसे पॉश इलाके व पुलिस चौकी के सामने वारदात होने पर लोगों ने आक्रोश जताया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
शिकंजा कसो, लूटपाट रोको
आशीष नोएडा की एक कंपनी में जॉब करते हैं। उनके पिता रिटायर्ड इंस्पेक्टर एसपी सिंह की मौत हो चुकी है। सुबह 11 बजे नैना परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर मांगी तो नैना ने कहा कि साकेत में शिकंजा कसो, ताकि किसी ओर महिला से लूट की वारदात न हो सके। मुकदमा दर्ज करने से कुछ नहीं होगा। हालांकि बाद में तहरीर दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

चौकी पर ताला लगेगा तो कैसे रुकेगा क्राइम
साकेत के लोगों को कहना है कि पॉश साकेत की पुलिस चौकी में ताला लगेगा तो कैसे क्राइम कंट्रोल होगा। बताया गया कि चौकी इंचार्ज विजय कुमार तीन दिन की छुट्टी से दोपहर को वापस लौटे हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला के अनुसार वारदात का जल्द खुलासा होगा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों को ढूंढने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

खास बात
- साकेत पुलिस चौकी के सामने बुधवार दिनदहाडे़ हुई वारदात
- बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रही थीं, कनपटी पर पिस्टल तानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें