फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह मोबाइल लूटा, शाम को फिर आ गए ,पुलिस ने धर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह लूट की, शाम को फिर पहुंचे वारदात करने, एक धरा
विज्ञापन


मेरठ। दिल्ली रोड पर मंगलवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने दो युवकों से मोबाइल लूट लिया पीड़ितों ने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट कर लिया और थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। शाम को यही दोनों बदमाश फिर से वारदात करने बागपत रोड पर पहुंच गए, लेकिन चेकिंग कर रही पुलिस ने इनमें से एक बदमाश को बाइक सहित दबोच लिया जबकि दूसरा फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार अब्दुल्लापुर निवासी शौकी पुत्र महेंद्र एक होटल पर काम करता है। मंगलवार सुबह वो अपने साथी पवन के साथ दिल्ली रोड पर रिक्शा से सब्जी खरीदने सब्जी मंडी आ रहा था। रास्ते में मंडी गेट के पास दोनों मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने दोनों के हाथ से मोबाइल झपट लिए और दिल्ली रोड की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट कर लिया और टीपी नगर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही थी कि देर शाम दोनाें बदमाश फिर से टीपी नगर क्षेत्र में ही उसी बाइक से वारदात करने पहुंच गए। इंस्पेक्टर डालचंद के अनुसार बागपत तिराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस ने उनकी बाइक को रुकवाया तो दोनों बदमाश भागने लगे, पुलिस ने पीछा कर इनमें से एक बदमाश को बाइक सहित दबोच लिया जबकि दूसरा भाग गया। बाद में पुलिस को पता चला कि ये वहीं बाइक है जिससे सुबह लूट हुई थी। इंस्पेक्टर के अनुसार पकड़ा गया बदमाश वीरेंद्र निवासी जाहिदपुर खरखौदा है। लूटे गए दोनों मोबाइल फरार हुए बदमाश के पास हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें