फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलटी, महिलाएं चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनी की बस पलटी, 30 महिलाएं चोटिल
विज्ञापन

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाइवे पर मिलक दुहाई गांव के पास मंगलवार रात 30 महिलाओं से भरी निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में बस में सवार सभी महिलाएं चोटिल हो गईं। घटना के बाद चालक परिवार सहित भाग गया।
विज्ञापन

नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में मुरादनगर व मोदीनगर की महिलाएं और युवतियां नौकरी करती हैं। कंपनी की बस से रोजाना कर्मचारी ड्यूटी आते-जाते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े दस के नोएडा की कंपनी से मुरादनगर की 10 और मोदीनगर की 20 महिलाएं बस में घर लौट रही थीं। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बस मिलक दुहाई गांव के पास पहुंची तो चालक ने आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। बताया गया कि बस चालक का ध्यान हट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में गिरी। बस नाले में गिरते की उसमें सवार महिलाओं में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से महिलाओं को बस की खिड़की के रास्ते बाहर निकाला। एसओ लक्षेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में महिलाएं चोटिल हो गई थीं। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें