अब जांच में शामिल होंगी तहरीर
मेरठ। दो अप्रैल को हुए उपद्रव में अभी तक 98 मामले दर्ज हो चुके हैं। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि उपद्रव के संबंध में जो भी तहरीर आती है, उस पर मुकदमा पंजीकृत करने के बजाय उसे जांच में शामिल कर लिया जाए। वहीं, रविवार को बसपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामे का इनपुट मिलने पर जिले की महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन बुला लिया गया था। लेकिन कहीं से किसी तरह के प्रदर्शन की सूचना नहीं मिली और शांति रही।
सत्ता के इशारे पर हो रहा उत्पीड़न
मेरठ। महापौर सुनीता वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर उनके पति योगेश वर्मा को पहले जेल भेजा गया। अब जेल प्रशासन उनके पति को तन्हाई में रखकर उनका उत्पीड़न कर रहा है। परिवार का जो भी सदस्य योगेश वर्मा से मिलने जाता है, उसकी पर्ची फाड़कर मिलने नहीं दिया जाता। यह बर्ताव ठीक नहीं है।