फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला के एक गांव से लापता युवती को प्रेमी सहित बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह एक गांव से लापता हुई थी युवती
विज्ञापन

दोनों ने थाने में खुद को बालिग बताकर कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाए
पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कराने के बाद दोनों को एक साथ भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता समुदाय विशेष की युवती को दौराला पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ सोमवार को बरामद कर लिया। दोनों ने स्वयं को बालिग बताते हुए कोर्ट मैरिज के कागजात भी पुलिस को सौंपे। पुलिस नेे युवती के बयान दर्ज कराने के बाद दोनों को साथ भेज दिया।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी समुदाय विशेष की युवती रविवार सुबह लापता हो गई। इस मामले में युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक एवं उसके भाई पर युवती को ले जाने का आरोप लगाते हुए उनके घर हंगामा कर दिया। उन्होंने पड़ोसी दूसरे समुदाय के युवक व उसके भाई के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। सोमवार को दौराला पुलिस ने लापता युवती को उसके प्रेमी के साथ भराला मार्ग से बरामद कर लिया। थाने में दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे और दोनों ने स्वयं को बालिग बताते हुए कई माह पूर्व की गई कोर्ट मैरिज के कागजात भी पुलिस को दिखाए। इस पर पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज कराए और बाद में दोनों को भेज दिया। एसओ रितेश कुमार ने बताया कि युवती एवं युवक दोनों बालिग हैं और उन्होंने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज की है। युवती के बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें