- थर्ड डिग्री देने वाले सिपाहियों पर बड़ी कार्रवाई
मेरठ।
दलित छात्र विपिन की मौत के मामले में फंसे दोनों सिपाही मंगलवार सस्पेंड कर दिए गए। एसएसपी ने बताया कि एक सिपाही उन्होंने सस्पेंड किया और दूसरे को एसएसपी एसटीएफ ने किया है। अब पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
कंकरखेड़ा क्षेत्र के दायमपुर गांव निवासी अशोक के नाबालिग बेटे विपिन को सिपाही रकम सिंह व पुष्पेंद्र ने एक जुलाई 2014 को थाने लाकर पीटा था। उसके बाद छात्र विपिन ने आग लगाकर जान दे दी थी। मामले में विभाग ने पुलिसकर्मियों को क्लीनचिट देकर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। कोर्ट ने चार्जशीट निरस्त कर दोबारा से मामले की जांच कराई थी। सीओ दौराला पंकज सिंह की जांच रिपोर्ट में दोनों सिपाही आरोपी पाए गए। एसएसपी मंजिल सैनी ने सिपाही पुष्पेंद्र को सस्पेंड कर दिया। जबकि सिपाही रकम सिंह को सस्पेंड करने के लिए एसएसपी एसटीएफ को लिखा था। एसएसपी का कहना कि दोनों सिपाही सस्पेंड हो गए हैं। पुलिस उनके खिलाफ अगली कार्रवाई करने में लगी है। दोनों पर मुकदमा भी पंजीकृत किया जा सकता है।