फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी पर छोड़ दिया गया अवैध उगाही का ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। थाने या चौकी की पुलिस पर अभी तक आम लोग ही उगाही के आरोप लगाते हैं। लेकिन जानी थाने की भोला चौकी के पुलिसकर्मियों ने एक दरोगा और सिपाहियों पर अवैध उगाही का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र के साथ एक पुलिसकर्मी की डायरी के पेज की फोटोकॉपी भी लगाई है। डायरी के पेज में गाड़ियों के नंबर और लिए गए पैसे अंकित दर्शाना बताया गया है। पुलिसकर्मियों का आरोप है कि एक दरोगा ने नवंबर माह से ही कुछ सिपाहियों को ठेके में शामिल कर लिया गया। ठेके की बोली में दो कांस्टेबल मुख्य हैं। दुकानदारों से पांच सौ रुपये महीने के हिसाब से अवैध उगाही शुरू कर दी गई। जिसमें चार दुकान भोला चौकी के समीप हैं। दो दुकान शेखपुरी और अन्य दुकानें पेपला तथा अन्य स्थान पर हैं। जहां गैरकानूनी तरीके से तेल बेचा जा रहा है। एक सिपाही को सिवालखास चौकी से तेल चोरी के मामले में संदिग्ध मानकर वहां से हटाकर भोला चौकी पर भेजा गया था। सिपाही ने भोला चौकी पर आते ही लावारिस वाहनों के स्पेयर पार्ट्स निकालकर बेच दिए।
कई बार मामला सुर्खियों में भी बना। चौकी पर तैनात एक सिपाही ने अवैध ठेके में ऊपरी बोली लगाकर वहां से निकलने वाले दूसरे वाहनों की एंट्री कर ठेका अपने नाम कर लिया। वाहनों की एंट्री चौकी पर हुई और सिपाही की पर्सनल डायरी में नंबर, वसूली की रकम भी दर्ज है। चौकी पर रात में शराब पार्टी भी हुई है। आरोपी चौकी पर हुड़दंग मचाते हैं। इस संबंध में एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि किसी पुलिसकर्मी द्वारा शिकायत करने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा मामला है तो सीओ सरधना से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें
जानी थाने की भोला चौकी का मामला
पुलिसकर्मियों ने एसएसपी को भेजा शिकायती पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें