फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/कंकरखेड़ा। एक महिला ने शनिवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पति ने खुद को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सचिन मलिक के अनुसार दिल्ली में जॉब करने वाले विभोर पुत्र अनिल कुमार की हापुड़ निवासी शालिनी (23) से करीब दो साल पहले शादी हुई थी। दंपति रोहटा रोड स्थित गोल्ड कॉस्ट कॉलोनी में रह रहा था। बताया गया कि डेंगू होने के चलते विभोर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती था। शनिवार दोपहर वह घर लौटा तो उसकी शालिनी का शव पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस और शालिनी के मायके वाले मौके पर पहुंचे। मायके वालों का आरोप है कि हत्या के बाद विभोर ने शव को पंखे पर लटकाया है। विभोर की पहली पत्नी रेखा निवासी बिजनौर थी। रेखा की भी इसी तरीके से मौत हुई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक विभोर और शालिनी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था।
मैं बेकसूर, झूठा फंसाया गया
इस संबंध में विभोर का कहना है कि शालिनी ने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। इसकी शिकायत वह थाने में दर्ज करा चुका था। वह दिल्ली से दवाई लेकर लौटा तो पत्नी का शव पंखे पर लटका मिला। शालिनी के मायके वालों ने उसके परिवार को बेवजह झूठा फंसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें