फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबाअ

विज्ञापन
विज्ञापन
एआईएमआईएम की नहीं होने दी प्रेसवार्ता, पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन

मेरठ। जिमखाना स्थित अपार चैंबर में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने एआईएमआईएम की प्रेसवार्ता नहीं होने दी। मौके पर पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए खदेड़ दिया।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाददुल मुस्लीमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष मो. अनस और प्रदेश प्रवक्ता शादाब चौहान ने रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे को लेकर यह प्रेसवार्ता बुलाई थी। उससे पहले वहां पहुंची पुलिस ने चैंबर का ताला नहीं खुलने दिया और मौके पर पहुंचे लोगों को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मो. अनस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि तिब्बत, बांग्लादेश और श्रीलंका के शरणार्थी भारत में रह सकते हैं तो फिर म्यांमार के रोहिंग्या क्यों नहीं रह सकते। निकाय चुनाव में पार्टी ने 16 प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिलाध्यक्ष ने श्यामनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता करने का दावा किया। रिवाजन अंसारी, नसीरूद्दीन परवाना, जुबैर इरशाद, हाजी बाबू, सलमान प्रधान, उस्मान अंसारी, आफताब अंसारी, सरफराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें