महिला को दो बेटियों संग घर से निकाला
- दहेज मांगने का आरोप , पांच के खिलाफ तहरीर दी
सरधना। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को उसकी दो बेटियों संग मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। एक बेटे को पति ने अपने पास रख लिया। महिला अपने ममेरे भाई के साथ रविवार को थाने पहुंची ओर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी।
मुजफ्फरनगर जनपद के एक निवासी महिला की शादी चार वर्ष पूर्व अक्खेपुर गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। ज्योति का कहना है कि शादी के बाद से ही उसकी ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते हैं। उसके तीन बच्चे हैं। पति अक्सर शराब पीकर मारपीट, हंगामा करता है। आरोप है कि दो दिन पूर्व महिला के साथ मारपीट करते हुए दो बेटियों सहित घर से निकाल दिया। जबकि एक बेटे को पति ने अपने पास रख लिया। बिना दहेत वापस न आने की बात कही। पीड़ित महिला ने थाने में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेत उत्पीड़न की तहरीर दी है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।