सरूरपुर। रोहटा पुलिस शनिवार रात बाड़म मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि एक युवक अवैध शराब लेकर रोहटा की ओर आ रहा है। इसके बाद एसओ रोहटा धनवीर सिंह को एक युवक बाड़म की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह खेतों में भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह से उक्त युवक को पकड़ लिया। उसके पास से अवैध शराब 30 पव्वे बरामद किए। पुुलिस पुछतात में उसने अपना नाम सोनू पुत्र पीतम सिंह निवासी सतवाई बताया। रविवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया।