फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर महिला के खाते से 38 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के खाते से 38 हजार उड़ाए
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव निवासी कोमल की शादी हरिद्वार में हुई है। वह रक्षाबंधन पर अपने मायके आई हुई है। कोमल के मुताबिक शनिवार शाम वह कसेरूबक्सर टेंपो स्टैंड स्थित केनरा बैंक के एटीएम पहुंची और दो हजार रुपये निकालकर लौट गई। उस दौरान वहां दो युवक भी मौजूद थे। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 38 हजार रुपये का निकाले जाने का मेसेज आया। जब वह वापस एटीएम पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। महिला ने गंगानगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


दोस्त बनकर छात्र की बाइक ले उड़ा युवक
गंगानगर। मवाना निवासी प्रशांत पुत्र करन सिंह एमसीए कर रहा है। वह गंगानगर एन-23 प्रेरणा हॉस्टल में रहता है। प्रशांत के मुताबिक कुछ दिन पूर्व हॉस्टल में उसके सामने वाले कमरे में बुलंदशहर निवासी एक युवक रहने के लिए आया। उन दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। शनिवार सुबह युवक ने उससे उसकी बाइक मांगी और कहा कि उसके रिश्तेदार की तबियत खराब है वह शाम तक वापस आ जाएगा। इसके बाद वह उसकी बाइक लेकर चला गया, लेकिन लौटा नहीं। बाद में हॉस्टल संचालक से राहुल का कमरा खुलवाया गया तो वह पूरी तरह खाली मिला। छात्र ने आरोपी युवक के खिलाफ गंगानगर थाने में तहरीर दी है। छात्र ने बताया उसकी बाइक की कीमत डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें