फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से दुराचार की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि मकान मालिक के भाई ने ही बच्ची के साथ ये हरकत की। पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची का परिवार किराए के मकान में रहता है। मकान मालिक मुजफ्फरनगर में रह रहा है जबकि उसका भाई इफ्तखार उस मकान में रहकर देखरेख करता है। 29 अगस्त को बच्ची के पिता काम पर गए थे। उसकी मां मकान में ही किसी काम में व्यस्त थी। इस दौरान इफ्तखार कमरे में घुसा और पांच साल की बच्ची से दुराचार की कोशिश की। शोर सुनकर मां कमरे में पहुंची तो आरोपी भाग गया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मो. असलम ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी इफ्तखार खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। वहीं आरोपी पक्ष इसे रुपयों के लेनदेन का विवाद बता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें