फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणधीन मकान में हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान से चोरी
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर थाना क्षेत्र के ईशापुरम निवासी रविंद्र शर्मा पुत्र सतेंद्र शर्मा का अम्हेड़ा स्थित शिवलोक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान हैं। शुक्रवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सबमर्सिबल सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने गंगानगर थाने पर तहरीर दी है।


मेडिकल स्टोर संचालकों को उठाया
गंगानगर। मवाना रोड स्थित बक्सर टेंपो स्टैंड के पास दो मेडिकल स्टोर पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा। टीम ने दोनों स्टोर संचालकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक स्टोर संचालकों पर प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन व गोलियां बेचने का शक है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी के साथ मारपीट
गंगानगर। ईशापुरम निवासी रमेश एमईएस आर्मी स्थित मंदिर में पुजारी हैं। रमेश के मुताबिक गंगानगर जे-ब्लॉक निवासी शनिवार दोपहर दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उक्त युवकों के एक व्यक्ति पर कमेटी के पैसे थे। जिसमें वह मीडिएटर था। पैसे दिलवाने के लिए युवकों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें