फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर प्रेम सिंह के भाई से पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड में आरोपी और फाइनेंसर प्रेम सिंह का भाई जितेंद्र उर्फ जीतू को शनिवार को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही से पिस्टल बरामद की गई। मुंगेर निर्मित पिस्टल व कारतूसों को आगरा रोड पुल के पास से बरामद किया गया। बता दें कि जीतू हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष भरत गोस्वामी पर हमले के मुकदमे में मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर गया था।

सीओ प्रथम विशाल पांडेय के अनुसार पंचनगरी निवासी हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष भारत गोस्वामी 7 मार्च की दोपहर अपनी कार से केपी इंटर कालेज के निकट एक अस्पताल में गया था।
विज्ञापन


तभी सासनीगेट क्षेत्र के लोधी विहार का प्रेमसिंह का भाई जीतू पहुंचा और उसने अस्पताल के अंदर घुसकर भारत गोस्वामी से मारपीट की और विरोध करने पर बाहर आते-आते उसने फायरिंग भी की। जिससे भारत बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


इस मामले में जीतू कोर्ट में हाजिर हो गया था। सीओ ने बताया कि अदालत से उसका रिमांड लिया गया और शनिवार को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ के बाद पिस्टल व कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें