चारा काटने की मशीन में दुपट्टा आने से महिला की मौत
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा में चारा काटने की मशीन में दुपट्टा आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। वहीं महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा।
पुलिस के अनुसार शेखपुरा निवासी राहुल की पत्नी सीमा (28) शुक्रवार दोपहर अपने घर में चारा काट रही थी। इसी दौरान चारा काटने की मशीन की में उसका दुपट्टा आ गया। जिससे उसका गला दब गया। परिजनों ने दौड़कर किसी तरह दुपट्टा हटाकर सीमा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर टीपी नगर के महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लड़की के भाई दीपक ने पुलिस से कहा है कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई करेंगे। उधर, बताया जा रहा था कि दोनों पक्षों में सुलह करने के लिए गांव में पंचायत की गई।
खास बात
महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया