दौराला। संदिग्ध परिस्थितियों में दौराला थाने के सामने हुई गन्ना सोसाइटी के चौकीदार की मौत के बाद शव को पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों को सौंप दिया है।
बताते चलें कि सिद्धार्थ नगर नई बस्ती निवासी 50 वर्षीय हकीमुल्ला दौराला गन्ना सोसाइटी में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। उसकी बीती मंगलवार देर रात दौराला थाने के सामने स्थित बंगला कॉलोनी के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उसके परिजन बृहस्पतिवार सुबह थाने पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर एसओ रितेश कुमार ने शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, तहरीर देने से इनकार कर दिया है।