फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामे को लेकर तहसील में चला फैमली ड्रामा, देवरानी-जेठानी में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। फलावदा थाना क्षेत्र के मंदवाड़ी गांव निवासी देवरानी एवं जेठानी में बृहस्पतिवार को मकान के बैनामे को लेकर गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। इसकी जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां परिजन आपसी विवाद सुलझाने में जुटे थे।
विज्ञापन

मंदवाड़ी गांव निवासी एक महिला का पुत्र एवं पुत्रवधू उसे लेकर मकान का बैनामा कराने के लिए तहसील लेकर पहुंचे। दंपती अधिवक्ता के पास बैठकर कागजात तैयार करा रहा था। इसकी जानकारी दूसरे भाई को लगी तो वह भी अपनी पत्नी को लेकर तहसील पहुंच गया और वहां हंगामा कर दिया। दोनों भाइयों एवं उनकी पत्नियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। दोनों में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। जिसे देख वहां मौजूद अधिवक्ता एवं लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर थाना पुलिस महिला कांस्टेबल को साथ लेकर तहसील पहुंची और सभी को थाने ले आई। थाने में भी दोनों भाई व उनकी पत्नियां आपस में उलझ पड़े। जिस पर पुलिसकर्मियों ने फटकार लगाकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने हवालात में डालने की चेतावनी दी तो दोनों पक्षों ने आपस में विवाद सुलझाने जुट गए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामजीत सिंह ने बताया कि मामला मकान का बैनामा कराने को लेकर है। दोनों पक्ष आपस में सुलझा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें