फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठा संचालिका की सिर में गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कबाड़ी बाजार इलाके में सोमवार सरेशाम एक कोठा संचालिका की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वारदात का कारण एक युवक से दो सौ रुपये का विवाद होना सामने आया है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रेलवे रोड क्षेत्र निवासी जरीना खान (52) का ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र अंतर्गत कबाड़ी बाजार में कोठा था। सोमवार शाम करीब चार बजे जरीना के कोठे पर एक युवक आया था। कोठा संचालिका का इस युवक से दो सौ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक धमकी देकर वहां से चला गया था। करीब दो घंटे बाद उक्त युवक फिर जरीना के कोठे पर पहुंचा। आरोप है कि युवक ने जरीना के सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी। जिस पर जरीना की मौके पर मौत हो गई।
मौके पर सेक्स वर्कर पहुंचीं तो उन्होंने हंगामा कर दिया। जिस पर आरोपी युवक सेक्स वर्करों को गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गया। वहीं, इस वारदात के बाद कबाड़ी बाजार में भी अफरातफरी मच गई। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश कुमार राय ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर कुछ लोगों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें