फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप की कोशिश, पुलिस खामोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक किशोरी से चार युवकों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के परिजनों को पीटा। शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। इसको लेकर सोमवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

मामला टीपी नगर क्षेत्र का है। एसएसपी से की गई शिकायत में पीड़ित पक्ष ने बताया कि बीती नौ अप्रैल को किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ बाजार से लौट रही थी। आरोप कि घर से कुछ दूरी पर एक देव स्थल के पास पार्क में चार युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों बहनों से छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर चारों आरोपी किशोरी को खींचकर पार्क में ले गए।
सूचना पर जब परिजन पार्क में पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। इस मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने टीपी नगर थाने में की। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर चार दिन बाद हमला बोल दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि टीपी नगर पुलिस आरोपियों से मिल चुकी है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें