फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी/एसटी विशेष अदालत ने चौकी इंचार्ज को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। अशोकपुरी निवासी एक महिला ने मकान को लेकर हुए विवाद में पुलिस पर आरोपी पक्ष से दो लाख रुपये लेकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने सीएम और डीजीपी से की थी। साथ ही एससी/एसटी विशेष अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। अदालत ने मामले की विवेचना कर रहे दरोगा को तलब किया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला आशा देवी ने करीब दो माह पूर्व थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि वह बच्चों के साथ हापुड़ गई थी।इस बीच पड़ोसियों ने मकान का ताला तोड़कर घर का सामान बाहर फेंककर मकान पर कब्जा कर लिया था। महिला का आरोप था कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से दो लाख रुपये लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। महिला की शिकायत पर एससी/एसटी एक्ट विशेष अदालत ने थाना पुलिस को नोटिस भेजकर विवेचक सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह को अब तक की गई कार्रवाई के साक्ष्यों के साथ अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। वहीं सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की विवेचना वर्तमान में दरोगा घनश्याम सिंह कर रहे हैं। वह पहले विवेचना कर रहे थे, लेकिन कोर्ट से उन्हें नोटिस आया है। इंस्पेक्टर परविंदर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों में मकान को लेकर विवाद है। दोनों ही पक्ष मकान पर अपना-अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खास बात
एक महिला ने लगाया था पुलिस पर आरोपी पक्ष से दो लाख लेने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें