फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के लिए 100 मीटर दूर से जाना होगा पैदल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। निकाय चुनाव के नामांकन के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार से जिले में कलक्ट्रेट, सदर तहसील, मवाना और सरधना तहसील में पर्चे भरे जाएंगे। एसएसपी ने रविवार रात सभी एडिशनल एसपी और सीओ के साथ मीटिंग कर निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि सभी नामांकन स्थलों पर बेरिकेडिंग कर दी गई है। कलक्ट्रेट के लिए बैरियर लगाए गए हैं, जहां सभी तरह के वाहनों पर रोक रहेगी। प्रत्येक नामांकन स्थल पर एक एडिशनल एसपी, 2 सीओ, पांच थाना प्रभारियों, महिला पुलिस और पीएसी लगाई गई है। नामांकन स्थलों पर मुख्य गेट से सौ मीटर तक किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं आने-जाने दिया जाएगा। जिन्हें नामांकन करने जाना है, वह अपने साथ नियम के अनुसार ही सदस्य लेकर जा सकते हैं। किसी भी प्रकार का राजनैतिक झंडा, बैनर, पोस्टर मिलने या आचार संहिता का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलक्ट्रेट के लिए प्रभारी एसपी सिटी मानसिंह चौहान को बनाया गया है। सदर तहसील में एसपी क्राइम, मवाना के लिए एसपी देहात राजेश कुमार को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें