सड़क हादसे में युवक की मौत
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात सीकरी रोड के सामने एक वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक मोहउद्दीनपुर का रहने वाला था।
मोहउद्दीनपुर निवासी जितेंद्र पुत्र तेजपाल बृहस्पतिवार को किसी काम से बाइक से मुरादनगर गया था। वहां से लौटने वक्त सीकरी रोड पर उसकी वाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते जितेंद्र को स्थानीय अस्पताल से मेरठ के अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।